2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने वाली मानुषी छिल्लर आज बॉलीवुड में भी अपनी पहचान हासिल कर चुकी हैं। मानुषी छिल्लर ने कई फिल्मों में काम किया है और पॉपुलैरिटी हासिल की है।
वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक मानुषी छिल्लर के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके गाउन लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
ब्लैक लवर्स के लिए मानुषी छिल्लर का ये लुक परफेक्ट है। फिश कट गाउन में एक्ट्रेस का ये लुक काफी क्लासी और हॉट लग रहा है।
फिलहाल हाई थाई स्लिट गाउन काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रही हैं। मानुषी छिल्लर इस हाई थाई स्लिट ड्रेस में शानदार लग रही हैं।
अगर आप अपने लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप मानुषी छिल्लर की तरह ही स्ट्रैपलेस गाउन स्टाइल कर सकती हैं।
अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए आप मानुषी छिल्लर की तरह ही साटन गाउन को पहन सकती हैं और लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
अगर आप अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो आप मानुषी छिल्लर के इस लुक को आप कॉपी कर सकती हैं।
अपने लुक को हॉटनेस का तड़का लगाने के लिए आप मानुषी छिल्लर की तरह ही बैकलेस गाउन को स्टाइल कर सकती हैं।