साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने वाली मानुषी छिल्लर आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। मानुषी ने देश-विदेश में अपनी पहचान हासिल कर ली है।
मानुषी छिल्लर ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण हैं। आज हम आपको मानुषी छिल्लर की एजुकेशन के बारे में बताएंगे।
मानुषी छिल्लर का जन्म डॉक्टर फेमिली में हुआ है। एक्ट्रेस के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं और मानुषी ने भी डॉक्टर की पढ़ाई की है।
मानुषी छिल्लर बचपन से ही पढ़ने में होशियार थी। एक्ट्रेस ने सीबीएससी बोर्ड से स्कूल की पढ़ाई की है और वो 12वीं में स्कूल टॉपर थी।
मानुषी छिल्लर ने सोनीपथ से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। एक्ट्रेस ने All India Pre Medical Test को पहले ही अटैम्प्ट में पास कर लिया था।
पढ़ाई के साथ साथ एक्ट्रेस सुंदरता में भी किसी से भी पीछे नहीं हैं। मानुषी छिल्लर ने कई सारे ब्यूटी कॉन्टेंस्ट जीते हैं।
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर ने अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।