लंबी लड़कियां Manushi Chhillar की 6 साड़ियों में दिखेंगी Hot


By Shradha Upadhyay08, Apr 2024 11:00 AMjagran.com

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में फेमिना मिस वर्ल्ड के विनर का ताज अपने सिर सजाया था। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली मानुषी ने ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम कर देश का और परिवार का नाम रोशन कर दिया।

मानुषी छिल्लर फिल्मों में एंट्री

इसके बाद अभिनेत्री ने साल 2022 में अक्षय कुमार संग फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में एंट्री मारी। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।

अपकमिंग फिल्म

इसके बाद अभिनेत्री ने ग्रेट इंडियन फैमिली, ऑपरेशन वेलेंटाइन और अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाली हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन

फिल्मों के साथ अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। उनके वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर लुक कयामत ढाते हैं।

मानुषी साड़ी-ब्लाउज

आज हम आपको मानुषी छिल्लर के हॉट साड़ी-ब्लाउज दिखाने जा रहे हैं। जो कि लंबी लड़कियों पर काफी बोल्ड और स्टाइलिश लुक देंगे।

मानुषी किलर ब्लैक साड़ी

एक्ट्रेस ने प्लेन ब्लैक कलर की साड़ी ट्यूब सेक्विन ब्लाउज में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वो काफी किलर लग रही हैं।

रेड हॉट सिल्क साड़ी

रेड कलर की प्लेन सिल्क साड़ी नूडल स्ट्रैप ब्लाउज में आप डीवा का हॉट लुक देख सकते हैं। लंबी लड़कियों के लुक में यह जान डाल देगा

व्हाइट सिजलिंग रफल साड़ी

अभिनेत्री का व्हाइट रफल साड़ी हैवी वर्क ब्लाउज लुक काफी सिजलिंग लुक दे रहा है। लांग हाइट गर्ल्स पार्टी में इसे स्टाइल कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ