मिस यूनिवर्स इंडियन 2024 का खिताब रिया सिंघा ने हासिल किया है। रिया सिंघा को ये ताज फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी ने पहनाया है।
रिया सिंघा ब्यूटी विथ ब्रेन्स का परफेक्ट उदाहरण हैं। आज हम आपको उनकी एजुकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।
रिया सिंघा महज 19 साल की हैं और इतनी सी उम्र में रिया ने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब हासिल कर लिया है।
रिया सिंघा गुजरात के अहमदाबाद की हैं। उनके पिता ब्रजेश सिंघा एक बिज़नेसमैन हैं, उनकी estore factory नाम की कंपनी है। रिया की मां का नाम रीता सिंघा है।
रिया सिंघा ने अहमदाबाद के महात्मा गांधी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है। साल 2022 में उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की।
इसके बाद रिया सिंघा अहमदाबाद के ही GLS University से रिया Performing Arts में ग्रेजुएशन कर रही हैं।
ग्रेजुएशन के साथ साथ रिया सिंघा फैशन डिजाइनिंग भी सीख रही हैं। रिया सिंघा हर काम में आगे हैं।
रिया सिंघा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर रिया को 68 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।