साल 2023 की मिस यूनिवर्स का ऐलान हो चुका है। निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस 2023 की मिस यूनिवर्स बनी लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी जेन ने हासिल की।
आज तक मिस यूनिवर्स के तौर पर सिर्फ पतली लड़कियों को ही देखा गया है, लेकिन इस बार प्लस साइज मॉडल ने कमाल कर दिया।
जेन दीपिका गेरेट नेपाल की रहने वाली हैं। जेन पहली प्लस साइज मॉडल हैं जिसने मिस यूनिवर्स में भाग लिया।
जेन एक प्लस साइज मॉडल हैं और पेशे की बात की जाए तो वो एक नर्स हैं और बिजनेस डेवलपर भी हैं।
रैंप वॉक के दौरान जेन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा और उनके कॉन्फिडेंस ने सबका दिल जीता।
आपको बता दें कि 72वीं मिस यूनिवर्स के इतिहास में पहली बार किसी प्लस साइज मॉडल ने रैंप वॉक कर जलवा बिखेरा है।
सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक हर जगह सभी जेन की बहुत तारीफ कर रहे हैं। जेन की फोटोज पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
जेन के इस कदम ने लाखों प्लस साइज लड़कियों को प्रोत्साहित किया है। जेन ने इस प्लेटफॉर्म के जरिए बॉडी पोसितिविटी को प्रमोट किया है।