अमेजन प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज मिर्जापुर का तीसरा पार्टी जल्द ही रिलीज हो सकता है। इस सीरीज के कलाकारों ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है।
सीरीज में गोलू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी को आज हर कोई जानता है। आज हम आपको उनके यूनिक ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।
श्वेता त्रिपाठी का फैशन सेंस काफी शानदार है। अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो एक्ट्रेस से फैशन टिप्स ले सकती हैं।
श्वेता त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की साड़ी में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया।
अगर आप अपने लुक को स्पेशल बनाना चाहती हैं तो आप इस तरह के नूडल स्ट्रैप ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं।
अपने लुक को हॉटनेस का तड़का देने के लिए आप श्वेता त्रिपाठी की तरह ही व्ही नेक ब्लाउज डिजाइन कैरी कर सकती हैं।
अगर आपके बाजू हैवी हैं तो आप इस तरह के बैलून पैटर्न वाले ब्लाउज डिजाइन कैरी करें। श्वेता त्रिपाठी का ये लुक काफी शानदार लग रहा है।
स्लिम गर्ल्स अपनी साड़ी या फिर लहंगे के साथ इस तरह के ट्यूब ब्लाउज को भी पेयर कर सकते हैं। श्वेता त्रिपाठी का ये लुक हॉटनेस का तड़का दे रहा है।