Mirzapur की स्वीटी के साड़ी लुक्स हैं बेहद शानदार


By Akanksha Jain23, Dec 2023 11:41 AMjagran.com

मिर्जापुर की स्वीटी

अमेजन प्राइम वीडियो की शानदार सीरिज मिर्जापुर तो आपने देखी ही होगी। सीरीज में स्वीटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है।

श्रिया पिलगांवकर

सीरीज में स्वीटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम श्रिया पिलगांवकर आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

श्रिया के शानदार साड़ी लुक्स

श्रिया के पास हर आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आप भी एक्ट्रेस के इन साड़ी लुक्स को कैरी कर सकती हैं।

रफल साड़ी लुक

फिलहाल रफल साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहीं हैं। आप भी श्रिया की इस रफल साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

नियॉन साड़ी डिजाइन

अगर आप अपने लुक को सबसे ज्यादा खास और अलग बनाना चाहते हैं तो आप इस तरह की नियॉन साड़ी को कैरी कर सकती हैं।

रॉयल साड़ी लुक

ब्लू कलर की साड़ी में श्रिया काफी ज्यादा रॉयल लग रहीं हैं। ब्लू कलर की साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है।

सिल्क साड़ी डिजाइन

आप इस तरह की सिल्क साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। सिल्क साड़ी को आप ओपन पल्ले के साथ कैरी करें।

सेसी ब्लाउज करें कैरी

साड़ी के साथ साथ आप श्रिया के सेसी ब्लाउज डिजाइन को भी पेयर कर सकती हैं। एक्ट्रेस के लुक्स बहुत शानदार होते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ