Mirzapur 3 Update: कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच होगी जंग, कब होगी रिलीज?


By Amrendra Kumar Yadav18, May 2024 01:23 PMjagran.com

मिर्जापुर है सबसे पॉपुलर वेब सीरीज

मिर्जापुर सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वेब सीरीज में से एक है, इस सीरीज में मिर्जापुर के बाहुबलियों की कहानी को दिखाया गया है।

दोनों पार्ट हुए काफी हिट

इस सीरीज के दोनों ही पार्ट काफी हिट हुए हैं और तीसरे सीजन का इंतजार फैंस काफी दिन से कर रहे हैं। ऐसे में इसे लेकर एक नया अपडेट आया है।

स्टार कास्ट

इस सीरीज की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी के साथ-साथ दिव्येंदु शर्मा, राशिका दुग्गल, अली फजल ने रोल किए हैं।

अमेजन प्राइम ने खेला सस्पेंस गेम

सीरीज की रिलीज को लेकर अमेजन प्राइम ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक सस्पेंस गेम खेला, ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही यह सीरीज रिलीज होगी।

जून-जुलाई में हो सकती है रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह सीरीज जून के अंत में या फिर जुलाई के शुरुआती हफ्ते में रिलीज हो सकती है। इसे अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा।

पंकज त्रिपाठी और अली फजल के बीच जंग

इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी और अली फजल के बीच में जंग देखने को मिलेगी, इसके पार्ट-2 में अली फजल यानी गुड्डू पंडित ने मुन्ना भैया को मार दिया था, जिसका बदला इस सीरीज में कालीन भैया लेते नजर आएंगे।

आएगा नया मोड़

अब मिर्जापुर की गद्दी पर कौन राज करेगा, इसे लेकर दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। ऐसे में क्या कुछ होने वाला है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

मिर्जापुर 3 को लेकर नया अपडेट है और ऐसी संभावनाएं हैं कि यह सीरीज जून के अंत तक रिलीज की जा सकती है, एंटरटेनमेंट से जुड़़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM