नेहा सरगम टीवी की फेमस अभिनेत्री हैं। जिन्होंने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है। हाल में नेहा मिर्जापुर 3 में सलोनी भाभी के किरदार से काफी फेमस हुई।
ऑनस्क्रीन मासूम सी दिखने वाली नेहा सरगम रियल लाइफ में बेहद हॉट दिखती हैं। डीवा अपने लुक्स को लेकर अक्सर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं।
तो आज हम आपको अभिनेत्री की मैक्सी ड्रेसेज दिखाएंगे। जिनको आप इस उमस भरी गर्मी में कैरी करके कंफर्ट के साथ खुद को स्टाइलिश भी बना सकती हैं।
नेहा ने हाल में इंस्टाग्राम पर ग्रे शाइनी कट नूडल स्ट्रैप ड्रेस में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वो काफी कूल अंदाज में नजर आ रही हैं।
सलोनी भाभी एक येलो कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। ऑफिस से वेकेशन हर जगह के लिए ये बेस्ट है।
बीच वेकेशन पर नेहा सरगम के जैसी प्रिंटेड स्लिट मैक्सी ड्रेस आपको हॉट लुक देगी। ऐसे ड्रेसेज आजकल काफी फैशन में भी हैं।
इस उमस भरी गर्मी के लिए इस तरह की व्हाइट कॉटन मैक्सी ड्रेस परफेक्ट हैं। इसमें आप हर जगह काफी स्मार्ट नजर आएंगी।
आजकल लांग कुर्तीज को भी मैक्सी ड्रेस की तरह स्टाइल किया जा रहा है। ऐसे में आप भी सलोनी भाभी के लुक से आइडिया ले सकती हैं।