मिमी चक्रवर्ती बंगाली सिनेमा की फेमस हसीना हैं। जो एक्टिंग के साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। डीवा अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं।
बंगाली लोग दुर्गा पूजा को बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। आप भी यदि पूजा में शामिल होने जा रही हैं तो मिमी की साटन साड़ियों से आइडिया ले सकती हैं।
अभिनेत्री पिंक कलर की प्लेन साटन साड़ी स्लीवलेस ब्लाउज में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वैलरी पेयर की हुई है।
इस तरह की प्रिंटेड साटन साड़ी भी दुर्गा पूजा के लिए बेस्ट रहती हैं। ऐसी साड़ियां आपको काफी अट्रैक्टिव और यूनिक लुक देती हैं।
मिमी मरून कलर की साटन साड़ी ऑफ शोल्डर ब्लाउज में गॉर्जियस लग रही हैं। ये आपके दुर्गा पूजा के लिए बेस्ट चॉइस है।
दुर्गा पूजा में आप डीवा की जैसी फ्लोरल ब्लू साटन साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप ब्यूटीफुल दिखेंगी।
अभिनेत्री की पिंक लाइनिंग साटन साड़ी प्लेन कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ काफी जंच रही है। आप इसे अपना दुर्गा पूजा लुक बना सकती हैं।
यदि आपको लाइट कलर पसंद है तो आप मिमी के जैसी क्रीम सिल्वर वर्क साटन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। ये काफी स्मार्ट लुक देगी।