तारीफों के पुल बांधेंगी पड़ोसन, जब पहनेंगी Mimi Chakraborty की ये साड़ियां


By Priyam Kumari10, Dec 2024 03:20 PMjagran.com

बंगाली ब्यूटी मिमी चक्रवर्ती

बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती एक्टिंग के अलावा अपने ट्रेडिशनल लुक्स से फैंस के दिलों पर छाई रहती हैं। ऐसे में आप भी किसी खास मौके पर पहनने के लिए साड़ियां खरीदने जा रही हैं, तो मिमी चक्रवर्ती की इन साड़ियों से आइडियाज ले सकती हैं।

नेट साड़ी

आप अपने लुक को हॉट बनाना चाहती हैं, तो मिमी चक्रवर्ती के इस नेट साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनकर पड़ोसनों से तारीफ बटोर सकती हैं।

सिक्विन साड़ी

अपने लुक को हॉटनेस का तड़का देने के लिए आप एक्ट्रेस की ब्लैक कलर की सिक्विन साड़ी को कॉपी कर सकती हैं। ऐसी सड़ियां पार्टी या फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट होती हैं।

सिल्क साड़ी

अगर आप शादी में क्लासी लगना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह सिल्क साड़ी को कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ियां रॉयल लुक भी देती हैं।

साटन साड़ी

एक्ट्रेस प्रिंटेड साटन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी उनके इस साड़ी को पहनकर यूनिक और अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी

एक्ट्रेस के ब्राउन कलर की ऑर्गेंजा साड़ी को भी आप ऑप्शन में रख सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनकर आप महफिल की लाइमलाइट बटोर सकती हैं।

शिमरी साड़ी

आजकल शिमरी साड़ी काफी ट्रेंड में है। इस तरह की साड़ियां यंग गर्ल्स पर खूब खिलती हैं। अगर आप भी नाईट पार्टी में साड़ी पहनने का प्लान कर रही हैं, तो इस तरह की शिमरी साड़ी जरूर स्टाइल करें।

लाइनिंग पिंक साड़ी

अगर आप प्लेन साड़ियां पसंद करती हैं, तो एक्ट्रेस की ये पिंक कलर की लाइनिंग साड़ी एकदम परफेक्ट है। ऐसी साड़ियां क्लासी के साथ स्टाइलिश लुक देती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@mimichakraborty)