किचन में मौजूद इन 3 चीजों से बनाएं Hair Mask, बाल होंगे मजबूत


By Akshara Verma15, Sep 2025 03:00 PMjagran.com

कैसे बनाएं हेयर मास्क?

क्या आप जानते हैं बालों की देखभाल के लिए किचन में मौजूद कई चीजें उपयोगी हो सकती हैं। आइए स्टोरी में बताई गई इन 3 चीजों का उपयोग करके आप असरदार हेयर मास्क बना सकते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

हेयर मास्क बनाने के लिए आवश्यक चीजें

बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए आप नारियल तेल, दही और शहद का इस्तेमाल करें। यह बालों को मॉइस्चराइज और मजबूत बनाने में मदद करता हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

स्टेप 1

हेल्दी हेयर मास्क बनवाने के लिए आप एक बाउल में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल, 1 बड़ा चम्मच दही और 1 बड़ा चम्मच शहद को आपस में मिलाएं।

स्टेप 2

सभी चीजों के मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाने के बाद आप इसे अपने बालों में लगाएं।

स्टेप 3

पेस्ट को लगाने के बाद आप बालों को एक शावर कैप से ढक लें। फिर, इसे करीब 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें।

स्टेप 4

पेस्ट को कुछ देर लगाकर छोड़ने के बाद आप बालों को शैंपू से धो लें। फिर, बालों पर कंडीशनर लगाकर अच्छे से साफ कर लें।

इन 3 चीजों का इस्तेमाल करके आप हेयर मास्क बना सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva