Mental Health Day: मेंटल हेल्थ की समस्या पर आधारित है बॉलीवुड की ये फिल्में


By Akanksha Jain10, Oct 2022 10:27 AMjagran.com

तारें जमीन पर

साल 2007 में आयी फिल्म ”तारें जमीन पर” को लोग आज भी देखना बहुत पसंद करते हैं। फिल्म एक बच्चे की कहानी है जिसे डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी होती है।

छिछोरे

जिंदगी की बड़ी से बड़ी जंग को कैसे जीतना हैं यह फिल्म आपको सीखा देगी। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी तो आज ही देखें।

3 इडियट्स

3 इडियट्स ऐसी फिल्म है जिसे आज भी बहुत पसंद किया जाता है। इस फिल्म में कोई मानसिक रोगी नहीं था लेकिन इंसान के दिमाग पर पड़ने वाले मेंटल प्रेशर को बताया गया था।

डियर जिंदगी

साल 2016 में आई फिल्म डियर जिंदगी में नई पीढ़ी के मेंटल प्रेशर को बताया गया हैं। फिल्म में समस्या के साथ उसका समाधान भी बताया है।

माय नेम इज खान

शाह रुख खान और काजोल की फिल्म “माय नेम इज खान” मेंटल हेल्थ के ऊपर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म हिट रही।

बर्फी

प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और इलियाना डी क्रूज स्टारर फिल्म बर्फी को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। इस फिल्म में भी मेंटल हेल्थ के मुद्दे पर बात हुई थी।

All Photo Credit: Instagram