Sawan के दूसरे सोमवार पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें डिजाइन्स


By Priyam Kumari19, Jul 2025 05:00 PMjagran.com

सावन का पाक महीना

सावन के पवित्र महीने में चारों ओर हरियाली, भक्ति और उमंग का माहौल बन जाता है। खासकर सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है।

सावन में कैसे दिखें खूबसूरत?

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के साथ सुहाग और प्रेम का प्रतीक भी है। इस खास मौके पर महिलाएं 16 श्रृंगार करके भोलेबाबा की आराधना करती हैं।

सावन के लिए मेहंदी डिजाइन

16 श्रृंगार में मेहंदी का बहुत महत्व होता है। अगर आपने अभी तक मेहंदी नहीं लगाई है, तो दूसरे सोमवार पर इन शानदार डिजाइन्स से आइडिया ले सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन - 1

हथेली खाली छोड़कर सिर्फ कलाई पर एक गोल मंडला पैटर्न मेहंदी डिजाइन बनवाएं। यह कम समय में बन जाता है और ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है।

मेहंदी डिजाइन - 2

सावन के दूसरे सोमवार को फूलों और पत्तियों की एक सीधी बेल भी बना सकती हैं। यह हाथों पर सिंपल और खूबसूरत लगेगी।

मेहंदी डिजाइन - 3

सावन में पिया के नाम की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो ऐसी हैवी और भरी मेहंदी डिजाइन से आइडिया लें।

मेहंदी डिजाइन - 4

हाथों की खूबसूरती को निखारने के लिए चेन डिजाइन वाली मेहंदी लगाया जा सकता है। यह दिखने में काफी सुंदर होती है।

मेहंदी डिजाइन - 5

अगर आप पैरों के लिए मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो ऐसी खूबसूरत डिजाइन को कॉपी करें। इसमें मोर बना हुआ है, जो लुक को निखारने में मदद करेगा।

सावन में इन मेहंदी डिजाइन को जरूर कॉपी करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva