सोने से पहले शरीर के इन 2 अंगों की करें मालिश, मिलेंगे फायदे


By Amrendra Kumar Yadav10, Mar 2024 08:59 AMjagran.com

भागदौड़ भरी जिंदगी में होती है थकान

दिनभर की भागदौड़ और काम के बोझ के चलते थकान होती है, थकान से राहत के लिए मालिश सबसे कारगर उपाय है।

मसाज करने से मिलते हैं फायदे

मसाज करने से न सिर्फ थकान दूर होती है बल्कि इसके साथ ही शरीर को मजबूती भी मिलती है। इसके अलावा स्किन संबंधी कुछ समस्याएं भी दूर होती हैं।

इन अंगों की करें मालिश

वहीं शरीर के कुछ अंगो की मालिश सोने से पहले करने पर बहुत लाभ मिलते हैं। इससे नींद बढ़िया आती है और अन्य फायदे मिलते हैं।

पैरों की करें मसाज

सोने से पहले पैरों की मसाज करने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं। इसकी मालिश के लिए सरसों या नारियल का तेल चुनें। रोजाना पैरों की मालिश करने से स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है और पैरों की ड्राईनेस दूर होती है।

फटी एड़ियों से राहत

कई बार लोगों की एड़ियां फट जाती हैं, ऐसे में रोजाना पैरों की मालिश करने पर इस समस्या से राहत मिलती है।

मांसपेशियां होती हैं मजबूत

पैरों में तेल की मालिश करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन से भी छुटकारा मिलता है।

नाभि में लगाएं तेल

नाभि में तेल लगाने से कई सारे लाभ मिलते हैं। इससे स्किन सॉफ्ट रहती है और चेहरा ग्लो करता है। रात में सोने से पहले सिर्फ 2-3 बूंद तेल से मसाज करें।

पाचन क्षमता में होता है सुधार

नाभि में तेल लगाने से पाचन क्षमता में सुधार होता है, इससे गैस, ब्लोटिंग, अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है और शरीर एक्टिव रहता है।

शरीर के इन अंगों की मालिश करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com