शरीर में विटामिन की कमी को दूर करने के लिए हम दालों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हीं दालों में से एक है मसूर की दाल, जो हमारे फेस पर नेचुरल ग्लो लाती है।
इस स्टोरी में हम आपको मसूर की दाल से बने 2 फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
अगर आप ड्राई स्किन से परेशान हैं, तो इस फेस पैक की मदद से चेहरे को नमी दे सकते हैं। दूध चेहरे के लिए लंबे समय से अच्छा माना जाता है।
इसे बनाने के लिए मसूर की दाल को रात भर पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन दाल को पीसकर इसका पेस्ट बना लें। फिर 2 चम्मच दूध डालकर रोज इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
सबसे पहले चेहरे को अच्छे से फेस वॉश से साफ करें। त्वचा को निखार देने के लिए इसे चेहरे और गर्दन पर करीब 15 से 20 मिनट तक लगाएं। उसके बाद पानी से मुंह को धोकर चमकती हुई त्वचा पाएं।
मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए लाभदायक होती है। यह त्वचा को अच्छे से क्लीन करती है। मसूर दाल, मुल्तानी मिट्टी और शहद का यह फेस पैक चेहरे की नमी को बरकरार रखने में मदद करता है।
इसे बनाने के लिए मसूर दाल को पूरी रात भिगोकर रखें और सुबह इसका पेस्ट बना लें। उसके बाद इस पेस्ट में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच शहद को डालकर अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। आप इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं।
इन दोनों फेस पैक से आप अपने चेहरे की स्किन को ग्लोइंग और अट्रैक्टिव बना सकते हैं। इससे त्वचा अच्छे से मॉइस्चराइज होती है।
दाल से बने ये दोनों फेस पैक आपके चेहरे की चमक में चार चांद लगा देंगे। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik