रोजाना साइक‍िल चलाने से सेहत को म‍िलेंगे कई बड़े फायदे


By Priyam Kumari09, Jul 2025 07:00 AMjagran.com

साइकिल चलाने के तरीके

बचपन में ज्यादातर बच्चे साइकिल चलाते हैं। साइकिल चलाना सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़े लोगों को भी पसंद होता है।

साइकिल है एरोबिक एक्सरसाइज

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की साइकिल चलाने की आदत छुट ही जाती है। लोग स्कूटी, कार और बाइक ही चलाते हैं।

साइकिल चलाने के फायदे

दरअसल, साइकिल चलाने से सेहत को कई बड़े फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं रोजाना साइकिल चलाने के फायदे के बारे में।

वेट लॉस में मददगार

अगर आप रोजाना साइकिल चलाते हैं, तो इससे आपको मोटापा कम हो सकता है। इसलिए रोजाना 10 मिनट की साइकिलिंग करें।

दिल के लिए अच्छा

रोजाना साइकिल चलाने से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही, ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

फेफड़ों की क्षमता बढ़ाए

अगर आप रोजाना साइकिल चलाते हैं, तो आपकी सांस लेने की क्षमता भी बढ़ती है। यह फेफड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन लेने में मदद करता है।

स्ट्रेस करे दूर

अगर आप किसी भी प्रकार के स्ट्रेस की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना 10 मिनट साइकिलिंग करें। इससे मानसिक शांति मिलती है।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए रोजाना साइकिल चलाना बेहतरीन विकल्प है। यह सर्दी व जुकाम से लड़ने में मदद करता है।

साइकिलिंग करने से ये फायदे होते हैं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva