करें बेर का सेवन, कब्ज समेत कई समस्याओं से राहत


By Farhan Khan31, Jan 2023 02:21 PMjagran.com

मौसमी फल

बेर एक मौसमी फल है, जिसमें प्रोटीन, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इम्युनिटी स्ट्रांग

बेर का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती हैं और इम्युनिटी बढ़ती है, इसके अलावा बेर का सेवन करने के और भी कई फायदे हैं।

कब्ज दूर करने में फायदेमंद

कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में बेर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। बेर में मौजूद फाइबर से कब्ज ही नहीं पाचन तंत्र से जुड़ी और भी कई समस्याएं दूर होती हैं।

हार्ट को रखता है हेल्दी

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी बेर खाना लाभकारी साबित होता है। बेर में फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स की अच्छी-खासी मात्रा होती है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

सूजन की समस्या होती है दूर

बेर में एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में सूजन की परेशानी को दूर करते हैं। सर्दियों में जोड़ों में होने वाले दर्द की एक वजह सूजन भी होती है, तो ऐसे में बेर का सेवन करना लाभकारी होगा।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में भी बेर का सेवन काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद नाइट्रिक एसिड से ब्लड सेल्स हेल्दी रहते हैं। इसके अलावा बेर का सेवन करने से चेहरे पर भी निखार आता है।

आंखों की रोशनी होती है तेज

बेर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर के साथ-साथ आंखों को भी स्वस्थ रखता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।