Manushi Chhillar जैसा कर्वी फिगर है पाना, फॉलो करें यह डाइट


By Shradha Upadhyay14, Mar 2024 11:43 AMjagran.com

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी

मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर देश का नाम रोशन कर दिया था। मानुषी ने 17 साल बाद भारत को ये गौरवशाली पल दिए। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में ये ताज पहना था।

मानुषी की फिल्मों में एंट्री

इसके बाद साल 2022 में मानुषी ने फिल्मों में एंट्री मारी। उन्होंने अक्षय कुमार संग फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में काम किया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई।

मानुषी अपकमिंग फिल्म

वही इसके बाद एक्ट्रेस ने ऑपरेशन वेलेंटाइन, द ग्रेट इंडियन फैमिली और अब छोटे मियां बड़े मियां 2 में नजर आएंगी।

मानुषी फैशन और फिटनेस का जलवा

इसके अलावा मानुषी सोशल मीडिया पर आए दिन अपने फैशन सेंस और फिटनेस का जलवा दिखा फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। आइये जान लेते हैं उनका फिटनेस सीक्रेट।

मानुषी फिटनेस फंडा

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का टुकड़ा डाल कर पीती हैं।

छोटे छोटे मील्स

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो दिनभर में एक साथ न खाने की बजाय छोटे छोटे मील्स लेती हैं। इससे बॉडी को न्यूट्रीशियंस मिलने के साथ क्रेविंग्स भी नहीं साथ ही वजन भी कंट्रोल होता है।

हेल्दी नाश्ता

मानुषी का मानना है कि ब्रेकफास्ट हेल्दी होना चाहिए। जिससे बॉडी में पूरे दिन एनर्जी रहती है। वो नाश्ते में एवोकाडो, व्हाइट एगस्प्राउट्स, पोहा, चीला जैसी चीजें लेती हैं।

लंच, डिनर

लंच से पहले डीवा ब्लैक कॉफी, स्नैक्स और नारियल पानी लेती हैं। इसके बाद लंच में रोटी, दाल, सब्जी, सलाद और दही खाती हैं। और डिनर रोस्ट मछली, चिकन या पुलाव लेती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ