सिर्फ ये 3 मंत्र हर लेते हैं जीवन की सारी परेशानी


By Ashish Mishra20, Jun 2024 01:21 PMjagran.com

परेशानियों का सामना करना

अक्सर लोग जीवन में परेशानियों का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को रोजाना मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे समस्या दूर होने लगती है।

मंत्र का जाप करना

देवी-देवता को प्रसन्न करने के लिए मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

सुबह करें मंत्र जाप

सुबह उठने के बाद मन शांत रहता है। इस दौरान मंत्र का जाप करना बेहद लाभकारी होता है। कई मंत्र ऐसे हैं जिससे दिन की शुरुआत करना अच्छा होता है।

गायत्री मंत्र का जाप

करें हिंदू धर्म में इस मंत्र का विशेष महत्व होता है। रोजाना ‘ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

रोजाना सुबह गायत्री मंत्र का जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। वहीं, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का उच्चारण सही से करना चाहिए, वरना गलत प्रभाव पड़ता है।

हथेली देखते हुए पढ़ें मंत्र

सुबह हथेली देखते हुए ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्' मंत्र का जाप करना चाहिए।

सफलता प्राप्त करना

रोजाना सुबह इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को सफलता मिलती है। इसके साथ ही, जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के मंत्र को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ