महफिल में दिखेंगी पटाखा, वियर करें Manisha Rani के ये हॉट ब्लाउज


By Priyam Kumari30, Nov 2024 12:00 PMjagran.com

बिहार की क्वीन

बिग बॉस ओटीटी से दिल जीतने वाली मनीषा रानी अपने चुलबुले अंदाज और डांस को को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती हैं। वहीं, फैंस द्वारा उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है।

एक्ट्रेस की कातिल अंदाज

मनीषा रानी अपनी अदाओं से हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस बेहद कमाल का है और वह अपने आउटफिट्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर लुक में एकदम शानदार लगती हैं।

मनीषा रानी के हॉट ब्लाउज

मनीषा रानी के पास आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन भी है। वहीं, आज हम आपको उनके हॉट साड़ी ब्लाउज दिखाएंगे, जिन्हें कॉपी कर आप भी स्टाइलिश और होल्ड नजर आ सकती हैं।

स्लीवलेस ब्लाउज

आप किसी शादी या पार्टी के लिए ब्लाउज डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस ब्लाउज डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है, जिसे आप साड़ी या फिर लहंगे के लिए सिलवा सकती हैं।

फुल स्लीव्स ब्लाउज

अगर आप कट स्लीव्स पहनना नहीं पसंद करती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इसमें आप स्टाइलिश और क्लासी लगेंगी।

ब्रॉड नेक ब्लाउज

एक्ट्रेस ने ब्रॉड नेक ब्लाउज पहना है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। आप भी इस तरह का ब्लाउज अपने डिजाइनर से डिजाइन करवा सकती हैं या फिर मार्केट में आपको आसानी से ऐसे ब्लाउज मिल जाएंगे।

हैवी वर्क ब्लाउज

शादी में आप हैवी लुक चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। मनीषा ने हैवी वर्क वी नेक ब्लाउज पहना है, जिसमें वह स्टाइलिश और पार्टी परफेक्ट लग रही हैं। इस तरह के ब्लाउज शादी पार्टी में खूब खिलते हैं।

स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज

स्वीटहार्ट नेक डिजाइन आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड में है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। साड़ी संग इस तरह के ब्लाउज पहनकर आप महफिल की लाइमलाइट बटोर सकती हैं।

स्टाइल और फैशन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@manisharani002)