बिहार की क्वीन मनीषा रानी बेहतरीन डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। जो कि बिग बॉस ओटीटी 2 और झलक दिखला जा सीजन 11 की विनर बनने के बाद काफी पॉपुलर हुई।
आज डीवा अपने ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मनीषा का इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है।
आज हम आपको मनीषा रानी के अट्रैक्टिव लहंगे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जो कि छोटे कद की लड़कियों पर खूब जचेंगे।
मनीषा क्रीम कलर के हैवी मिरर वर्क लहंगे हाल्टर नेक चोली में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने दुपट्टे को स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है।
वेडिंग में ब्राइडल डीवा के फुल हैवी वर्क सेक्विन लहंगे से आइडिया ले सकती हैं। इसके साथ उन्होंने कुंदन ज्वैलरी डीप नेक ब्लाउज से अपना लुक कंप्लीट किया है।
छोटे कट की लड़कियां मनीषा रानी के ऑल व्हाइट गोटा वर्क लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसके साथ आप भी चोकर नेकपीस और चोली में टसल लेस लगवा सकती हैं।
शार्ट हाइट गर्ल्स के लिए इस तरह का जरी वर्क वेलवेट लहंगा भी अच्छा ऑप्शन है। ये लहंगे आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
आप अपनी मम्मी की किसी पुरानी साड़ी में से ऐसा शिफॉन लहंगा रेडी करवा सकती हैं। ये सिंपल और स्टनिंग लुक देते हैं।