54 की उम्र में मनीषा कोइराला की फिटनेस का राज जानें


By Shradha Upadhyay24, Sep 2024 10:00 AMjagran.com

90s एक्ट्रेस मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला 90 के दशक की शानदार अभिनेत्री हैं। आज तक डीवा की एक्टिंग और खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं।

हीरामंडी की मल्लिकजान मनीषा कोइराला

हाल में अभिनेत्री ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में मल्लिकजान के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अपने इस किरदार में डीवा छा गई थीं।

कैंसर को मात

मनीषा कोइराला को साल 2012 में ओवेरियन कैंसर की पुष्टि हुई थी। जिसका पता शुरुआती स्टेज में चल गया था। इसके कुछ सालों बाद उन्होंने विदेशों में इलाज कराकर कैंसर को मात दी।

फिटनेस का राज

अभिनेत्री 54 साल की उम्र में भी काफी फिट दिखती हैं। हर कोई इस उम्र में उनकी फिटनेस का राज जानना चाहता है। आइए आज हम आपको बताते हैं।

योगा/मेडिटेशन

उम्र के इस पड़ाव में भी मनीषा खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योगा और कभी कभी मेडिटेशन भी करती हैं। जो उनको हेल्दी रहने में काफी मदद करता है।

जिम में वर्कआउट

इसके अलावा मनीषा के डेली रूटीन में उनका जिम में जाकर वर्कआउट भी करना शामिल है। इस दौरान में वेट लिफ्टिंग, स्कवॉट्स, डंबल प्रेस, कार्डियो जैसी एक्सरसाइज करती हैं।

हेल्दी डाइट

अभिनेत्री का मानना है कि हमें फिट रहने के लिए एक हेल्दी डाइट लेना भी बेहद जरूरी होता है। मनीषा ने बताया था कि वो ऑर्गेनिक वेजिटेबल्स और पेड़ों पर उगने वाले फल ही खाती हैं। दूध की मात्रा कम करके वो ग्लूटन फ्री चीजें लेती हैं।

साइकिलिंग करती हैं

मनीषा कोइराला खुद को फिट रखने के लिए जिम और योगा के अलावा साइकिलिंग भी करती हैं। इससे बॉडी काफी शेप में रहती है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ