आम की गुठली इन 5 समस्याओं में आती है काम


By Farhan Khan09, May 2025 06:04 PMjagran.com

आम की गुठली होती है फायदेमंद

आम फलों का राजा है और गर्मी के मौसम में यह फल खूब खाया जाता है। आम के साथ-साथ इसकी गुठली भी फायदेमंद होती है। यह सेहत से भरपूर होती है।

आम की गुठली इन बीमारियों में आती हैं काम

आज हम आपको बताएंगे कि आम की गुठली किन परेशानियों को दूर रखने के काम आती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

आम की गुठली में मौजूद पोषक तत्व

आम की गुठली में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

दिल रहता है हेल्दी

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि आम की गुठली खाने से दिल हेल्दी रहता है। इसमें पोटेशियम पाया जाता है।

पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत

आम की गुठली से बना चूर्ण खाने से आपको पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है। यह गुठली एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होती है।

हड्डियां होंगी मजबूत

आम की गुठली हड्डियों को मजबूत बनाने की ताकत रखती है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए लाभकारी माना जाता है।

डायबिटीज में गुणकारी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम की गुठली डायबिटीज में अमृत मानी जाती है क्योंकि इसे डाइट में शामिल करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

होता है वेट लॉस

अगर आप वेट लॉस के लिए हेल्दी चीज की तलाश कर रहे हैं, तो ऐसे में आपको आम की गुठली से बना चूर्ण खाना चाहिए। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से वजन कंट्रोल में रहता है।

आम की गुठली इन 5 समस्याओं में काम आती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com