छैया छैया गर्ल और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस अपने स्टाइल और फिटनेस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।
शादी का सीजन शुरू हो गया है और अगर ये शादी सीजन आपके लिए भी खास है तो आप अपने रोके के लिए मलाइका से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
मलाइका अरोड़ा के पास लहंगा का शानदार कलेक्शन है। अगर आप लहंगा सर्च कर रहीं हैं तो इस तरह के लहंगे कैरी करें।
मोती वर्क वाले लहंगे या फिर ब्लाउज फिलहाल काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप व्हाइट कलर के लहंगे के साथ मोती वर्क वाला ब्लाउज कैरी करें।
ट्रेंड में एक बार फिर मिरर वर्क आउटफिट चल रहे हैं। अगर आप ट्रेंड फॉलो करना पसंद करते हैं तो आप भी इस तरह के लहंगे कैरी कर सकती हैं।
अगर आप अपने लुक में इंडो वेस्टर्न लुक का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप लहंगे के साथ ब्लेजर को कैरी करें।
हॉटनेस के मामले में मलाइका अरोड़ा किसी से भी कम नहीं हैं। एक्ट्रेस की ये सेसी चोली भी आप लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं।
अगर आप हैवी वर्क लहंगे की तलाश में हैं तो आप मलाइका के इस लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।