मलाइका और अमृता अरोड़ा कितनी पढ़ी-लिखी हैं? जानें


By Akanksha Jain13, Sep 2024 05:00 PMjagran.com

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेज

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेज मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दोनों ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान कायम की है।

जानें एजुकेशन और क्वालिफिकेशन

मलाइका अरोड़ा अपने डांस की वजह से जानी जाती हैं और अमृता अरोड़ा अब इंडस्ट्री से दूर हो गई हैं। आज हम आपको दोनों की एजुकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

चेंबूर के स्कूल की पढ़ाई

मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा दोनों ने ही चेंबूर के स्वीमी विवेकानंद स्कूल से पढ़ाई की है। दोनों पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं।

मलाइका अरोड़ा का कॉलेज

मलाइका अरोड़ा ने मुंबई के जयहिंद कॉलेज से अपने आगे की पढ़ाई की, लेकिन उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और बॉलीवुड में हाथ आजमाया।

अमृता अरोड़ा की आगे की पढ़ाई

स्कूल के बाद अमृता अरोड़ा ने कॉलेज की पढ़ाई नहीं की। एक्ट्रेस ने पढ़ाई से ज्यादा अपने काम को अहमियत देना जरूरी समझा।

मलाइका अरोड़ा का करियर

मलाइका अरोड़ा ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस ने एमटीवी पर होस्टिंग की और फिर फिल्म दिल से के गाने छैया-छैया से पॉपुलैरिटी हासिल की।

अमृता अरोड़ा की पहली फिल्म

साल 2002 में अमृता अरोड़ा ने फिल्म कितने दूर कितने पास से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2015 में एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म कुछ तो था तेरे मेरे दरमियान में काम किया था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आपको बता दें कि, 11 सितंबर की सुबह 9 बजे मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ