फौलादी हड्डियों के लिए रोजाना खाएं 10 मखाने


By Amrendra Kumar Yadav21, Apr 2024 10:41 AMjagran.com

स्नैक्स की आदत

अक्सर शाम के समय लोग स्नैक्स खाते हैं, इसमें अधिकतर लोग फास्ट फूड और मसालेदार खाना पसंद करते हैं। हालांकि ऐसा करने सेहत को कई नुकसान होते हैं।

बदलती लाइफस्टाइल से हड्डि़यां होती हैं कमजोर

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव के चलते स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, इसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

हेल्दी फूड का करें सेवन

ऐसे में स्नैक्स के रूप में कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए, इसके लिए मखाने का सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और अन्य लाभ मिलते हैं।

पोषक तत्वों की पूर्ति

मखाने में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और अन्य जरूरी तत्व पाए जाते हैं।

भूनकर खाएं

मखाने को भूनकर स्नैक्स के रूप में सेवन कर सकते हैं, इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह एक हेल्दी स्नैक्स का बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

हड्डियां होती हैं मजबूत

घी में भूनकर मखानों का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं, इनका सेवन रोजाना करने से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या की संभावना कम होती है।

मिलती है एनर्जी

इसका सेवन रोजाना करने से एनर्जी मिलती है और दिनभर बिना थके काम करने में मदद मिलती है। इसमें कम कैलोरी पाई जाती है, इस वजह से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

पाचन रहता है दुरुस्त

मखाने का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है, इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जिससे कब्ज और गैस की शिकायत दूर होती है।

मखाने का सेवन रोजाना करने से हड्डियां मजबूत होती हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com

रोजाना लहसुन की 2 कली खाने से क्या होता है?