दिवाली का पर्व केवल रोशनी और पटाखों का ही नहीं, बल्कि मिठाइयों और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी त्योहार है। इस मौके पर घर पर मेहमानों को इन 7 टेस्टी स्नैक्स से दिल जीत सकते हैं।
इस दिवाली मेहमानों का दिल जीतने के लिए मसाला काजू बेहतरीन ऑप्शन है। यह खाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
मूंग दाल के पकोड़े खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन सेहत के लिए फायदेमंद है। इस फेस्टिव सीजन सुनहरे और कुरकुरे पकौड़ों का खाकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
त्योहारों पर सबसे पसंदीदा नमकीन स्नैक्स मठरी है, जो दिवाली पर जरूर बनाई जाती है। इसे बनाने काफी आसान है और यह झटपट बन जाता है।
नमक पारे हर किसी को खाना खूब पसंद होता है। इस दिवाली मेहमानों का दिल जीतने के लिए घर पर नमक पारे जरूर बनाएं।
अगर आप कुछ हल्का और हेल्दी ऑप्शन चुनना चाहते हैं, तो चिवड़ा नमकीन से बेहतरीन कुछ भी नहीं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है।
कुरकुरा और मसालेदार चकली महाराष्ट्र की पारंपरिक नमकीन है, जो दिवाली पर खासतौर से बनाई जाती है। यह सेहत के लिए बहुत हेल्दी भी होता है।
बच्चों से लेकर बड़ों तक को नमकीन सेव खाना बहुत पसंद आता है। यह घर पर झटपट बनाने वाला नमकीन है। आप इसे सेव पूरी, पापड़ी चाट या भेलपूरी के साथ भी खा सकते हैं।
दिवाली के खास मौके पर इन टेस्टी स्नैक्स को जरूर बनाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva