सभी लोगों को हाथों में नमी बनाए रखना बेहद पसंद होता है। अगर आप बाजारों के मॉइश्चराइजर को इस्तेमाल करना नहीं पसंद करते हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट हैं। आइए जानते हैं घर पर किन चीजों से हाथों के लिए मॉइस्चराइजर बनाया जा सकता हैं।
हाथों को नमी देने के लिए आप घर के बने इस मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच नारियल तेल को मिलाएं। फिर, इसे अच्छी तरह मिक्स करके हाथों पर लगाएं। यह मॉइस्चराइजर त्वचा को मुलायम बनाएगा।
हाथों को नमी देने के लिए आप 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच बादाम तेल को मिलाकर अच्छा सा मॉइस्चराइजर बनाएं। एलोवेरा त्वचा को मुलायम और नमी प्रदान करेगा।
दही और बेसन का मॉइस्चराइजर हाथों के लिए काफी लाभदायक साबित होता हैं। इसे बनाने के लिए आप 1 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन को मिलाएं। दही और बेसन हाथों की त्वचा को पोषण देते है। साथ ही, यह उन्हें मुलायम और नमी भी प्रदान करते हैं।
क्या आप जानते हैं हाथों की त्वचा के लिए खीरा और गुलाब जल काफी लाभदायक होते है। आप कद्दूकस किए हुए खीरे के रस में गुलाब जल मिलाकर इसे हाथों पर लगाएं। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है। साथ ही, गुलाब जल टोनिंग का काम करता है।
मैश किए हुए एवोकाडो में जैतून का तेल मिलाकर आप एक मॉइस्चराइजर तैयार कर सकते हैं। यह दोनों चीजें हाथों के लिए बेहद लाभदायक होती है। यह त्वचा को मुलायम और नमी देते है।
आप हाथों के लिए मॉइस्चराइजर बनाने के लिए मैश किए हुए केले में 1 चम्मच शहद को मिलाएं। यह हाथों को नमी देता है। साथ ही, त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
1 चम्मच ग्लिसरीन में 2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर आप इसे हाथों पर लगा सकते हैं। ग्लिसरीन हाथों में नमी को बरकरार रखती है। साथ ही, गुलाब जल त्वचा को ताजगी देता है।
हाथों को मुलायम बनाने के लिए आप घर के बने इन मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik