महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है ये अद्भुत रिकॉर्ड


By Ashish Mishra30, Oct 2023 06:00 AMjagran.com

महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जानता है। आइए जानते हैं कि धोनी के नाम कौन से अद्भुत रिकॉर्ड्स दर्ज है?

बड़े रिकॉर्ड्स

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानी करने के लिए जाने जाते हैं। इनके नाम कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं।

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक लगाना

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सबसे ज्यादा फिनिशर की भूमिका निभाई है। धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक लगाए थे।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 359 छक्के

एमएस धोनी अपने क्रिकेट करियर में कुल 359 छक्के लगाए हैं। 2011 के विश्व कप में धोनी ने छक्का लगाकर मैच को जिताया था।

बतौर विकेटकीपर सर्वोत्तम स्कोर

महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर विकेटकीपर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक भी लगाया है।

सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी के नाम सबसे ज्यादा बार स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 195 बार स्टंपिंग किए थे।

टी20 सबसे ज्यादा मैच जीतना

महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट करियर में टी20 के 72 मुकाबलों में कप्तानी की थी। जिसमें से 41 मुकाबलों में जीत दिलाने में कामयाबी हासिल हुई थी।

गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट करियर में वनडे क्रिकेट में 2 बार गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लिए थे।

पढ़ते रहें

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ