Mahadev Betting App Case में गिरफ्तार हुआ यह एक्टर, जानें लाइफस्टाइल


By Akanksha Jain29, Apr 2024 01:08 PMjagran.com

महादेव बैटिंग एप

 महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में कार्रवाई में मुंबई पुलिस ने एप के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

फेमस एक्टर हुआ अरेस्ट

जिसके चले अब बॉलीवुड का फेमस एक्टर साहिल खान का भी नाम शामिल हो गया है। इस मामले में साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साहिल खान का बॉलीवुड डेब्यू

साहिल खान ने साल 2001 में फिल्म स्टाइल के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की थी। साहिल खान ने अपने करियर में 7 फिल्मों में ही काम किया है।

एक्टिंग छोड़ बने फिटनेस ट्रेनर

साल 2010 में एक्टर ने फिल्म रामा में काम किया था, इस फिल्म के बाद एक्टर ने एक्टिंग छोड़ फिटनेस ट्रेनिंग को करियर के तौर पर शुरू किया।

कई जिम के हैं मालिक

साहिल ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन नाम से एक जिम खोला, सफलता के बाद इसकी फ्रेंचाइजी खोली। साल 2016 में साहिल ने मसल एंड बीच जिम नाम से गोवा में एक ओपन-एयर जिम खोला।

साहिल खान की पर्सनल लाइफ

साहिल खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी की है।

क्लासी लाइफस्टाइल जीते हैं साहिल

साहिल खान क्लासी लाइफस्टाइल जीते हैं। एक्टर आज यंग लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं, लोग उनके दीवाने हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन

साहिल खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। साहिल के यूट्यूब चैनल पर 2.8 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ