सनातन धर्म में गुप्त नवरात्र का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि गुप्त नवरात्र पर क्या करने से घर में पॉजिटिविटी रहती है?
पंचांग के अनुसार, इस साल माघ महीने में गुप्त नवरात्र की शुरुआत 30 जनवरी 2025 से होगी। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
पंचांग के अनुसार, माघ प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 जनवरी 2025 को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 30 जनवरी को शाम 4 बजकर 1 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे गुप्त नवरात्र में करना बेहद लाभकारी होता है। इन उपायों को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
गुप्त नवरात्र में अखंड ज्योति जलाना बेहद शुभ होता है। इसके साथ ही, पूजा करते समय मां दुर्गा को फल अर्पित करें। इसके लिए बाद इसे कन्याओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित कर दें।
गुप्त नवरात्र में अखंड ज्योति जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
गुप्त नवरात्र में पूजा करते समय मां दुर्गा को सोलह श्रृंगार की चीजें चढ़ाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
गुप्त नवरात्र में गुलाब के फूल में कपूर रखकर मां दुर्गा को चढ़ाएं। इस उपाय को करने से धन की कमी से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
त्योहारों पर करने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ