57 साल की माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज है यह मंत्रा, जानें


By Akanksha Jain23, May 2024 03:14 PMjagran.com

90 के दशक की शानदार एक्ट्रेस

90 के दशक की फेमस और सक्सेसफुल एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज भी लोगों के दिल में राज करती हैं।

57 साल में भी दिखती हैं जवां

माधुरी दीक्षित 57 साल की हैं लेकिन आज भी वो जवां दिखती हैं। एक्ट्रेस के जवां दिखने के पीछे का राज उनका फिटनेस रूटीन हैं।

माधुरी दीक्षित का फिटनेस रूटीन

आज हम आपको धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित का फिटनेस रूटीन बताने जा रहे हैं। आप भी एक्ट्रेस के फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।

योग करती हैं माधुरी दीक्षित

बॉडी को फ्लैक्सिबल और फिट बनाए रखने के लिए माधुरी दीक्षित योग करती हैं। एक्ट्रेस रोज योग और एक्सरसाइज करती हैं।

फिटनेस के लिए करती हैं डांस

माधुरी दीक्षित के डांस का दीवाना तो हर कोई है। फिट रहने के लिए एक्ट्रेस अपनी रूटीन में डांस को भी शामिल करती हैं।

नारियल पानी पीती हैं माधुरी दीक्षित

बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। माधुरी दीक्षित हाइड्रेट रहने के लिए नारियल पानी पीती हैं और दिनभर पानी पीती रहती हैं।

हेल्दी डाइट का सेवन

एक्सरसाइज के अलावा माधुरी दीक्षित डाइट का भी प्रॉपर ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस घर का खाना ही खाना पसंद करती हैं।

भरपेट सलाद खाती हैं माधुरी दीक्षित

इसके अलावा माधुरी दीक्षित सलाद खाना भी पसंद करती हैं। एक्ट्रेस अपने खाने में सलाद की मात्रा ज्यादा रखती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ