57 की उम्र में दिखना है Madhuri Dixit जैसी हसीन, कॉपी करें ये देसी लुक्स


By Priyam Kumari30, Jan 2025 08:00 AMjagran.com

धकधक गर्ल Madhuri Dixit

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने देसी लुक्स के लिए जानी जाती हैं। 57 की उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी अदाओं से फैंस को घायल कर देती हैं।

Madhuri Dixit के देसी लुक्स

एक्ट्रेस के स्टाइलिश लुक्स हर किसी को पसंद आते हैं। ऐसे में आज हम आपको माधुरी के कुछ इंडियन आउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे 57 प्लस महिलाएं इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

फ्लावर प्रिंटेड साड़ी

माधुरी दीक्षित सिंपल फ्लावर प्रिंटेड साड़ी में काफी हसीन लग रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने नेकलेस पेयर किया है, जो लुक पर चार चांद लगा रहा है। उनके इस लुक को आप भी कॉपी कर सकती हैं।

एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा

देवर की शादी में लहंगा पहनने जा रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा को चुनें। इस तरह का लहंगा आपके लुक को क्लासी और रॉयल बना देगा।

प्लाजो सूट

इन दिनों प्लाजो सूट काफी ट्रेंड में है। एक्ट्रेस का ये प्लाजो सूट आप किसी भी फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप काफी हसीन नजर आएंगी।

शरारा सूट

शरारा सूट में एक्ट्रेस अप्सरा सी लग रही हैं। उनका ये लुक हर मौके को खास बना देगा। अगर आप भी किसी मौके पर खास दिखना चाहती हैं, तो इसे रीक्रिएट करें।

टिशू सिल्क साड़ी

आप माधुरी की ये टिशू सिल्क साड़ी को ससुराल में पहनकर तारीफें बटोर सकती हैं। इसमें आप बहुत ही सुंदर दिखाई देंगी। इसके साथ एक्ट्रेस की तरह ही कोटी ब्लाउज पेयर करें।

प्रिंटेड लहंगा

अगर आप हैवी लहंगा पहन-पहनकर थक चुकी हैं, तो इस तरह का प्रिंटेड लहंगा वॉडरोब में शामिल करें। यह आपके लुक को स्टाइलिश और क्लासी बना देगा।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@madhuridixitnene)