हॉरर फिल्मों में भूतनी बनकर इन हसीनाओं ने फैलाई दहशत


By Priyam Kumari09, Jun 2025 12:00 PMjagran.com

बॉलीवुड की हॉरर फिल्में

बॉलीवुड में हमेशा से ही हॉरर फिल्मों का क्रेज रहा है। इन फिल्मों की जान होती हैं वो हसीनाएं जो भूतनी के किरदार में जान फूंक देती हैं।

पर्द पर ये हसीनाएं बनीं भूतनी

आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ हसीनाओं के बारे में, जिन्होंने भूत बनकर सिनेमाघरों में आतंक फैलाया और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा किया है।

Anushka Sharma

इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का भी नाम शामिल है, जिन्होंने साल 2018 में आई परी फिल्म से सभी को चौंका दिया था। इस फिल्म में अनुष्का ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज किया।

Vidya Balan

बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस विद्या बालन ने भूल भुलैया में मंजुलिका की भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, वह भूल भुलैया 3 में भी नजर आई थीं।

Adah Sharma

2008 की हॉरर फिल्म 1920 में अदा शर्मा ने लीजा का किरदार निभाया था, जिस पर एक आत्मा का साया होता है।

Shraddha Kapoor

शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर फिल्मों में चुड़ैल का रोल निभा चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने फिल्म स्त्री में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई। स्त्री 2 में भी उनकी अदाकारी पसंद की गई।

Bipasha Basu

बिपाशा बसु की सुपरहिट फिल्म अलोन मूवी में उन्होंने डबल रोल निभाया है, जिसमें से एक बहन आत्मा बनकर अपनी बहन की जिंदगी बर्बाद करना शुरू कर देती है।

Janhvi Kapoor

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने करियर में कई फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस की हॉरर मूवी रूही में दिखाया गया कि कैसे जाह्नवी के ऊपर एक आत्मा आ जाती है।

बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों में एक्ट्रेसेज ने जबरदस्त रोल अदा किया है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb