माधुरी दीक्षित 90 के दशक की हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। जो कि अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। आज भी अभिनेत्री के चाहने वालो की कमी नहीं है।
56 साल की उम्र में भी अभिनेत्री की हॉटनेस कम नहीं हो रही है। इस उम्र में भी माधुरी का फैशन सेंस बेहद बोल्ड और स्टाइलिश होता है।
इसके साथ ही अभिनेत्री के साड़ी लुक्स एकदम हटके होते हैं। उनके वार्डरोब में साड़ियों का एक से एक खूबसूरत कलेक्शन है। उनकी हर साड़ी डिफरेंट और अट्रैक्टिव होती है।
आज हम आपको डीवा का सेक्विन साड़ी कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप किसी भी वेडिंग फंक्शन में कैरी करके खुद को स्मार्ट बना सकती हैं।
इस व्हाइट कलर की ट्रांसपेरेंट नेटिड साड़ी में एक्ट्रेस कहर ढहा रही हैं। इसके साथ उन्होंने कोल्ड शोल्डर ब्लाउज से खुद को स्टाइलिश बनाया हुआ है।
कॉकटेल पार्टी के लिए अभिनेत्री की ब्लैक ट्रांसपेरेंट सेक्विन साड़ी भी बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ वन फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज काफी जंच रहा है।
आप माधुरी की इस लाइट ब्लू सेक्विन साड़ी हाल्टर नेक ब्लाउज को भी ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक को काफी किलर लुक देगा।
अभिनेत्री का ग्रीन सेक्विन साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज भी कॉकटेल पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप इस लुक को भी कॉपी कर सकती हैं।