गर्मियों की पार्टी में पहनने के लिए क्या आप लाइट और हल्की हैवी साड़ियां देख रही हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट हैं, जिसमें हम बॉलीवुड की हसीना Madhuri Dixit की डिजाइनर और अट्रैक्टिव साड़ियां लेकर आए है, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
डिजाइनर ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने इस साड़ी को स्टाइल किया हैं। आप पार्टी में सिंपल और क्लासी लुक लेने के लिए इस साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।
ससुराल की पार्टी में तारीफ बटोरने के लिए आप एक्ट्रेस की स्टाइलिश लाल साड़ी को पहनकर मॉडर्न लुक ले सकती हैं। साथ ही, मेसी बन हेयर स्टाइल आपके लुक में चार-चांद लगाएगा।
Madhuri Dixit इस पिंक शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप गर्मियों के फंक्शन में एक्ट्रेस की साड़ी को कैरी कर सकती हैं।
Madhuri इस प्रिंटेड प्लेन साड़ी में काफी स्टाइलिश लग रही है। साथ ही, उनके इयररिंग्स लुक को अट्रैक्टिव बना रहे है। आप साड़ी संग फुल स्लीव्स मिरर वर्क ब्लाउज को ट्राई कर सकती हैं।
50 साल में डिसेंट और अट्रैक्टिव लुक के लिए आप एक्ट्रेस की प्रिंटेड साड़ी को डार्क न्यूड मेकअप और हैवी इयररिंग्स के साथ कैरी करें।
गर्मियों की पार्टी में खूबसूरत दिखने के लिए आप एक्ट्रेस की इस ब्लैक नेट साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। यह देखने में काफी रॉयल और एलिगेंट लुक दे रही हैं।
जून-जुलाई महीने की पार्टी में अट्रैक्टिव और खूबसूरत दिखने के लिए आप एक्ट्रेस की यह फ्लावर प्रिंट साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं।
गर्मियों में सुंदर और स्टाइलिश दिखने के लिए आप एक्ट्रेस की इन साड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@madhuridixitnene)