90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को लोग धक धक गर्ल के नाम से भी जानते हैं। एक्ट्रेस आज भी चर्चा में बनी रहती हैं।
आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित 56 साल की हैं लेकिन एक्ट्रेस के लुक्स को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है।
वेडिंग सीजन शुरू हो गया है और अगर आप भी इस सीजन सबसे ज्यादा स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो धक धक गर्ल से इंस्पिरेशन लें।
माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने रेड ड्रेस में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है।
अगर आप भी 50 प्लस हैं और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं तो आप माधुरी दीक्षित से फैशन टिप्स ले सकती हैं।
माधुरी दीक्षित के पास साड़ी का शानदार कलेक्शन है। आप एक्ट्रेस की इस ब्लैक साड़ी को रिसेप्शन पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
अगर आप अपने इंडियन लुक को वेस्टर्न तड़का देना चाहती हैं तो आप माधुरी दीक्षित के इस इंडो वेस्टर्न लुक को कैरी करें।
माधुरी दीक्षित का ये व्हाइट रॉयल सूट लुक आप भी कैरी कर सकती हैं। आप भी एक्ट्रेस के इस आउटफिट में रॉयल दिखेंगी।