देवदास से भूल भुलैया तक, माधुरी दीक्षित की ये हैं सुपरहिट फिल्में


By Priyam Kumari04, Mar 2025 05:30 PMjagran.com

मशहूर एक्ट्रेस Madhuri Dixit

90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी अदाओं से आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। माधुरी के अभिनय और डांस के लाखों फैंस दीवाने हैं।

Madhuri Dixit की फिल्में

एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आइए एक नजर डालते हैं माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर।

हम आपके हैं कौन

साल 1994 में रिलीज हुई 'हम आपके हैं कौन' रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान मुख्य रोल में हैं। इस मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद की और यह सुपरहिट साबित हुई। आज भी लोग यह फिल्म देखना काफी पसंद करते हैं।

फिल्म देवदास

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' एक उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में शाह रुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय एक साथ नजर आएं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी।

दिल तो पागल है

फिल्म 'दिल तो पागल है' साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अधिक सफलता मिली। फिल्म में माधुरी दीक्षित, शाह रुख खान, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं।

आजा नचले

माधुरी दीक्षित की 'आजा नचले' नृत्य फिल्म है, जिसका निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया। इस फिल्म में कई बड़े-बड़े चेहरे नजर आए थे। बता दें कि इस मूवी को दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिला।

टोटल धमाल

2019 की 'टोटल धमाल' एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म मनोरंजन से एकदम भरपूर है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अजय देवगन और रितेश देशमुख जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं।

भूल भुलैया 3

साल 2024 की फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही अपना कब्जा जमा लिया। फिल्म कॉमेडी हॉरर से भरपूर होने की वजह से दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। मूवी में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb