पुरानी साड़ियों से बनवाएं Madhuri जैसे खूबसूरत लहंगे


By Shradha Upadhyay06, Apr 2024 01:09 PMjagran.com

90s ब्यूटी माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 90 के दशक की हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। जो कि अपने अबतक के करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस की डांसिंग के फैंस दीवाने हैं।

फैशन सेंस का जलवा

अभिनेत्री 56 साल की उम्र में अपने फैशन सेंस के जलवे से फैंस को दीवाना बनाए रहती है। उनके इंडियन लुक्स बेहद लाजवाब होते हैं।

माधुरी गॉर्जियस इंडियन लुक्स

माधुरी इंडियन ऑउटफिट में अक्सर सोशल मीडिया पर अपना जलवा दिखाती नजर आती हैं। उनका हर देसी लुक फैंस के दिलों को धड़का देता है।

माधुरी स्टाइलिश लहंगे डिजाइन

आज हम आपको एक्ट्रेस का लहंगा कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपनी मम्मी की पुरानी पड़ी साड़ियों से बनवा सकती हैं।

सिल्क लहंगा

पहले के जमाने में इस तरह की सिल्क फ्लोरल प्रिंट साड़ियां काफी फैशन में थीं। ऐसे में आपके पास भी यदि ऐसी साड़ी है तो आप डीवा के जैसा लहंगा और कट वी नेक चोली बनवा सकती हैं।

लहरिया प्रिंट लहंगा

इस तरह की लहरिया साड़ियां भी काफी पहले काफी पहनी जाती थीं। आप उससे फ्लेयर लहंगा और नेटिड चोली फुल स्लीव्स चोली से खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।

बनारसी साड़ी

यदि आपकी मम्मी की कोई इस तरह की प्रिंटेड बनारसी साड़ी रखी है। तो आप उससे हैवी घेर लहंगा और जीरो नेक चोली स्टिच करवा सकती हैं।

हैवी वर्क लहंगा

पहले हैवी वर्क चमचमाती साड़ियां काफी ट्रेंड में थीं। ऐसे में आप उससे माधुरी के जैसा शानदार लहंगा कट स्लीव्स चोली बनवा सकती हैं। ये आपको गॉर्जियस बना देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ