जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्र में ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनमें मां लक्ष्मी का वास होता है। जो व्यक्ति इन चीजों को सम्मान के साथ घर में रखता है, उसे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है, झाड़ू को कभी पैर से न छुएं।
मां लक्ष्मी की तस्वीर के पास शंख रखना शुभ माना जाता है, कहा जाता है कि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है।
गाय में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है, पूजा के समय हवन के लिए गाय के गोबर के उपले का उपयोग किया जाता है।
मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय है।
पीपल के पेड़ की जटाओं में मां लक्ष्मी का वास होता है।