मां काली के इन मंत्रों का जाप करने से दूर होते हैं सारे कष्ट


By Ashish Mishra14, Feb 2024 02:59 PMjagran.com

मां काली की पूजा करना

जीवन में सभी कष्टों को दूर करने के मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मां काली प्रसन्न होने लगती हैं।

मां दुर्गा का रूप

मां काली को माता दुर्गा का रूप माना जाता है। अधिकतर तांत्रिक लोग मां काली की पूजा करते हैं। सात्विक पूजा करने से मां काली प्रसन्न होने लगती हैं।

मन का भय दूर करने का मंत्र

अपने मन के भय को दूर करने के लिए दक्षिण काली मंत्र ‘ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ ह्रीं ह्रीं स्वाहा॥' का जाप करना चाहिए।

जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार

मां काली के दक्षिण काली मंत्र का जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

बिगड़े काम में सफलता प्राप्त करना

कई बार लोगों को काम में सफलता मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मां काली के 'ॐ क्रीं' मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शत्रु पर भी विजय प्राप्ति होती है।

सभी प्रकार के दोष दूर करना

मां काली के 'ॐ क्रीं ह्रुं ह्रीं' मंत्र का जाप करने सभी दोष दूर होने लगते हैं। रोजाना इस मंत्र का जाप करने से तरक्की के सारे रास्ते खुलने लगते हैं।

मनोकामना की पूर्ति

कई बार लोगों की मन की इच्छा पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में मां लक्ष्मी की पूजा करते समय 'ॐ क्रीं ह्रुं ह्रीं' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मनोकामना पूरी होती है।

मां काली की कृपा

अगर आप अष्ट सिद्धियां करना चाहते हैं तो मां काली के 'ॐ ह्रौं काली महाकाली किलिकिले फट् स्वाहा' मंत्र का जाप करें। इससे मां काली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

पढ़ते रहें

जीवन में आने वाले सभी कष्टों को दूर करने के उपाय और अध्यात्म की तमाम जानकारियों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ