मंगल के गोचर से इन राशियों के जीवन में होगा चमत्कार, खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan02, Sep 2025 05:00 PMjagran.com

मंगल देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, मंगल देव समय-समय पर अलग-अलग राशियों में गोचर करते रहते हैं। इस बार मंगल देव 03 सितंबर को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

मंगल देव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत का सितारा धीरे-धीरे चमक सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को जीवन में बदलाव होगा। इनकी बंद किस्मत का ताला धीरे-धीरे खुल सकता है। आज तक जितने भी काम बिगड़े हैं, सभी के सभी बन जाएंगे।

कर्ज की समस्या से मुक्ति

आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। आपके घर में रखी धन की तिजोरी कभी खाली नहीं होगी। कर्ज की समस्या से भी आपको मुक्ति मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के परिवार में खुशियां आएंगी। घर में समृद्धि आएगी। परिवार के सदस्यों की आय धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी। किसी भी अनहोनी से बच सकती है।

बिजनेस में मिलेगी सफलता

अगर आप बिजनेस में हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि

आपको सरकारी प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आपको शुभ समाचार मिल सकता है। करियर में तेजी आएगी।

मनोकामनाएं होंगी पूरी

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होने लग जाएगी। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती जाएंगी। सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com