चंद्र देव के गोचर से 24 दिसंबर से इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan23, Dec 2025 06:48 PMjagran.com

चंद्र देव करेंगे राशि परिवर्तन

हिंदू धर्म में देवी-देवता अलग-अलग राशियों में गोचर करते रहते हैं। इससे जीवन में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है। चंद्र देव को मन का कारक माना जाता है। चंद्र देव जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

चंद्र देव 24 दिसंबर को गोचर करेंगे। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे, जो चंद्र देव के गोचर से मालामाल हो सकती हैं। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मकर राशि

चंद्र देव के कुंभ राशि में गोचर करने से मकर राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। चंद्रमा की स्थिति आपके धन भाव में होगी। आसान शब्दों में कहें तो धन भाव में चंद्र देव की दृष्टि रहेगी।

मिलेगा मान-सम्मान

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सभी रुके काम में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान और नई पहचान मिलेगी। धैर्य से जीवन में आगे बढ़ेंगे। लीडरशिप गुणों का विकास होगा। नए काम भी मिल सकते हैं।

मेष राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन के कारक चंद्र देव आपके आय भाव को देखेंगे। इससे यात्रा के भी योग बनेंगे।

मनोकामना होगी पूरी

यात्रा का उद्देश्य बिजनेस हो सकता है। इसके साथ ही आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बड़े भाई का प्यार और स्नेह मिलेगा। कोई विश पूरी होगी। इससे घर में प्रसन्नता रहेगा।

मिलेगी सफलता

आपके स्वभाव में विनम्रता, शालीनता और उदारता आएगी। तनाव से मुक्ति मिलेगी। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। समाज से जुड़े कार्य पूरे होंगे। सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी।

खुल जाएगी किस्मत

संतान से सुख मिलेगा। सफेद चीजों का दान करने से चंद्र देव की कृपा बरसेगी। आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। इसके अलावा बंद किस्मत का ताला धीरे-धीरे खुल सकता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com