हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। फिलहाल, चंद्र देव मकर राशि में विराजमान है। ऐसे में 31 अक्टूबर को चंद्र देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
चंद्र देव के इस राशि गोचर से कुछ राशियों की लाइफ बदल सकती है। इनके अच्छे दिन आ सकते हैं। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सके और आप भी लकी साबित हो सके।
वृश्चिक राशि के जातकों को साझेदारी में किए गए बिजनेस से लाभ मिलेगा। विकास की राह पर अग्रसर रहेंगे। कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
बिजनेस के लिए समय बहुत उत्तम है। घर पर खुशियों का माहौल रहेगा। विवाह के लिए रिश्ते भी आ सकते हैं। किसी मनोकामना की पूरी होने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
मांगलिक कार्य होंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। घर वालों का साथ मिलेगा। दिन-रात तरक्की होगी। बंद किस्मत का ताला धीरे-धीरे खुल जाएगी। धन का आगमन हो सकता है।
शुभ कामों में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम पूरा होगा। कई साहसिक कदम या फैसले लेने से जीवन की रूपरेखा बदल सकती है। यह बदलाव सकारात्मक हो सकता है।
धन संबंधी परेशानी दूर होगी। हालांकि, वाणी और क्रोध पर कंट्रोल रखना होगा। वरना बने काम भी बिगड़ सकते हैं। प्रयास करने से आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता जी की सेवा करें। जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com