ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे के अलावा कई पेड़-पौधों को बहुत शुभ माना गया है।
इन पौधे को घर में रखने से जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का शुभ प्रभाव मिलता है। आइए जानते हैं इन पेड़-पौधों का महत्व के बारे में जानते हैं।
गुरुवार के दिन घर में केले का पेड़ लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना गया है।
केले को हमेशा घर के मुख्य द्वार पर दाईं तरफ और तुलसी को हमेशा घर के मुख्य द्वार पर बाएं तरफ लगाना चाहिए।
शमी के पौधे का सीधा संबंध शनिदेव से माना जाता है, यही कारण है कि शमी के पौधे की शनिवार के दिन पूजा की जाती है।
शमी के पौधे की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए तुलसी के साथ शमी के पौधे को भी घर में लगाना चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है, वैसे-वैसे धन भी बढ़ने लगता है।
इस पौधे का संबंध भौतिक सुख-सुविधाओं के स्वामी शुक्र ग्रह से माना गया है, जो जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com