हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की कई ऐसी रेखाएं हैं जो व्यक्ति की परेशानी का कारण बनती हैं तो कई उसके भाग्योदय का कारण भी बन जाती है।
व्यक्ति की हाथों की रेखाएं कहीं ना कहीं उसके कर्मों से जुड़ी होती हैं। व्यक्ति की हाथों की ये खास रेखाएं कभी-कभी बड़े ही कम मेहनत में उसे अपार सफलता हासिल करा देती हैं।
ऐसे में आज हम आपको एम निशान के बारे में बताएंगे। यह जिसके भी हाथों में बना होता है उनका 35 साल की उम्र के बाद भाग्योदय जरूर होता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यह एम का निशान दाएं या बाएं दोनों ही हाथों में हो सकता है। यह हथेली पर तीन रेखाओं को मिलाकर बनता है।
जिन लोगों के हाथों में यह निशान होता है वह बहुत ही लकी होते हैं। इन लोगों में लीडरशिप का गुण काफी अच्छा होता है। ये लोग बुद्धि के भी काफी तेज होते हैं।
इन्हें पॉलिटिक्स में भी काफी रूचि होती है, जो इन्हें इस क्षेत्र में सफलता हासिल कराती है। इन लोगों में क्रिएटिविटी कूट कूट कर भरी होती है।
यह अच्छे कलाकार, चित्रकार, गायक और अभिनेता बन पाते हैं। ऐसे लोग प्यार के मामले में भी काफी लकी होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है।
इन्हें जीवन के शुरूआत में तो नहीं बल्कि 35 की उम्र के बाद भाग्य चमकना शुरू हो जाता है, जिसकी वजह से इनकी समझदारी का स्तर भी बढ़ता है।
अगर आपके भी हाथ में एम रेखा बनी है तो समझिए आपकी किस्मत चमकने वाली है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com