हाथ में बनी यह रेखा चमका सकती है किस्मत


By Farhan Khan27, May 2023 12:05 PMjagran.com

हस्तरेखा शास्त्र

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। यही रेखाएं बताती हैं कि आपका आने वाले भविष्य कैसा होगा।

भाग्यशाली

हथेली में बनी एक रेखा बताती है कि जिन व्यक्तियों के हाथ में ये रेखा होती है, वे बेहद भाग्यशाली होते हैं और उन्हें काफी मान-सम्मान मिलता है।

सीमियन रेखा

हम आपको सीमियन रेखा के बारे में बता रहे हैं, जो कि मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के टकराने से बनती है।

हृदय और मस्तिष्क रेखा

हृदय रेखा भावनात्मक शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है तो वहीं मस्तिष्क रेखा मानसिक शक्ति को उजागर करती है।

भावना और बुद्धि

इसके चलते सीमियन लाइन में भावनाओं और बुद्धि दोनों का भाव मिला होता है।

बुद्धिमान

जिन लोगों की हथेली में सीमियन रेखा बनती है, वह लोग काफी समझदार, बुद्धिमान और आत्मविश्वासी होते हैं।

आपदा में अवसर

जिन भाग्यशाली लोगों के दोनों हाथों में यह रेखा होती है वह सही समय पर आपदा में भी अवसर खोज लेते हैं।

अमीर

ऐसे लोगों के पास धन की कभी कमी नहीं होती। यह रेखा वैवाहिक जीवन पर भी प्रभाव डालती है। इस रेखा से दांपत्य जीवन में भी प्रेम बना रहता है।

महिलाएं

हालांकि महिलाओं के हाथ में सीमियन रेखा होना शुभ नहीं माना जाता। क्योंकि महिलाओं के हाथ में यह रेखा होने से उन्हें जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।