गुरु-चंद्र की युति से बन रहा है गजकेसरी राजयोग


By Mahak Singh18, Mar 2023 01:28 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी युति को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, जिससे कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं।

गजकेसरी राजयोग

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 22 मार्च 2023 को मीन राशि में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा, जो सभी राशियों को प्रभावित करेगा।

इन राशियों को होगा लाभ

आइए जानते हैं कि गजकेसरी योग के राशियों को धन लाभ होगा।

मीन राशि

गुरु और चंद्र की युति मीन राशि में हो रही है, ऐसे में इस राशि पर इस राजयोग का शुभ प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। आर्थिक रूप से सभी परेशानियां दूर होंगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे।

कर्क राशि

गजकेसरी राजयोग का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर भी रहेगा। इस दौरान विदेश यात्रा के संकेत हैं, सरकारी नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर भी गुरु-चंद्र युति का शुभ प्रभाव रहेगा। इस दौरान अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं और व्यावसायिक क्षेत्र में भी मुनाफा हो सकता है।

अध्यात्म से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ

राशि के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन