साउथ की इन कम बजट वाली फिल्मों ने की दमदार कमाई


By Akanksha Jain23, Jan 2024 04:47 PMjagran.com

साउथ फिल्म

अगर आप भी साउथ फिल्मों के शौकीन हैं तो आज हम आपको साउथ सिनेमा की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कम बजट में ही दमदार कमाई की है।

हनु मैन

 हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हनु मैन फिलहाल बहुत कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 157 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है। 

कंतारा

कंतारा फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 407 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म का बजट महज 16 करोड़ का था। 

2018

टोविनो थॉमस की फिल्म 2018 का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 30 करोड़ में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 180 करोड़ का बिजनेस किया था।

किरिक पार्टी

साल 2016 की फिल्म किरिक पार्टी से रश्मिका मंदाना ने डेब्यू किया था। 4 करोड़ में बनी फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई की थी।

सिता रामम

सिता रामम फिल्म की स्टोरी लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 94 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

कार्तिकेय 2

कार्तिकेय 2 फिल्म का बजट महज 15 करोड़ का था लेकिन इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 117 करोड़ की कमाई की थी।

777 चार्ली

अगर आप डॉग लवर हैं तो आपने 777 चार्ली जरूर देखी होगी। इस फिल्म को 20 करोड़ में बनाया गया था और फिल्म ने 71 करोड़ का कलेक्शन किया था।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ